फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली में कांवड़ियों को रास्ता ढूंढने में परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। हरिद्वार से जल भरकर शिवभक्त अपने गृह स्थानों की ओर निकल गए हैं। मौसम में राहत मिलने से यात्रा में अधिक परेशानी नहीं हुई, लेकिन दिल्ली में पुलिस की मौजूदगी के बावजूद कांवड़ियों को रास्ता ढूंढने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। श्रद्धालु शिविरों की व्यवस्था का लाभ तो ले रहे हैं, लेकिन प्रशासन की जमीनी हकीकत से नाराज भी हैं।
विज्ञापन

कांवड़ियों का आरोप है कि न तो पीने के पानी की व्यवस्था है, न साफ रास्ते, और न ही मार्गदर्शन के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। कुछ ने तो पुलिसकर्मियों को शिविरों में सोते पाया। साथ ही, कई जगहों पर कूड़ा-कचरा पड़ा होने से आवाजाही में मुश्किल हो रही है।
रिवाड़ी निवासी दीपक ने कहा कि दिल्ली में रास्ता ढूंढना बड़ी चुनौती है, वहीं शिवभक्त नवीन व विवेक ने भी गंदगी और पुलिस की अनुपस्थिति पर सवाल उठाए। कांवड़ियों ने रेखा गुप्ता सरकार से बेहतर व्यवस्था की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें