फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: होटल के किचन में लगी आग, पाइप के सहारे जान बचाकर नीचे उतरे पांच कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-रोहिणी इलाके की घटना, चार दमकल गाड़ियों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू, बड़ा हादसा टला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रोहिणी के सेक्टर-7 स्थित एक दो मंजिला होटल की रसोई की एसी में सोमवार दोपहर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने पूरी किचन को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के समय किचन में काम कर रहे पांच कर्मचारी अंदर ही फंस गए। धुआं और आग बढ़ने पर कर्मचारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए पाइप के सहारे नीचे उतरकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने राहत एवं बचाव अभियान चलाकर सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट और एसी में तकनीकी खराबी के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


दमकल विभाग के अनुसार सोमवार दोपहर करीब 2.12 बजे सेक्टर-7 स्थित गोल्डन ब्रिज होटल की दूसरी मंजिल पर बनी किचन में आग लगने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियों को तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों को जांच में पता चला कि रसोई में लगे एयर कंडीशनर में अचानक स्पार्किंग हुई, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई। कुछ ही देर में रसोई धुएं से भर गई और वहां मौजूद कर्मचारियों के बाहर निकलने का रास्ता बंद हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पांचों कर्मचारियों ने घबराने के बजाय पाइप के सहारे नीचे उतरने का प्रयास किया और पहली मंजिल तक पहुंच गए। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया और सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद आग बुझाने का अभियान चलाया गया और दोपहर 2.50 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। आग की वजह से किचन में रखा फर्नीचर, विद्युत उपकरण और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। आग में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें