फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा : हरिद्वार के लिए चलेंगी 200 अतिरिक्त बसें, 25 जुलाई से हो सकता है रूट डायवर्जन

Mon, 08 Jul 2019 10:20 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा को सफल बनाने के शासन-प्रशासन ने कमर कस ली है। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में रविवार को उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अधिकारियों की समन्वय बैठक में कांवड़ यात्रा में सुरक्षा, यातायात, सड़क, स्वास्थ्य और बिजली व्यवस्था पर मंथन हुआ। 
विज्ञापन


बैठक के बाद मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश अनूप चंद्र पांडेय ने कहा कि वह कुंभ मेले की तर्ज पर ही कांवड़ यात्रा का आयोजन कराएंगे। वहीं, डीजीपी ओपी सिंह ने भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का दावा करते हुआ कहा कि आतंकी खतरों को देखते हुए यात्रा के दौरान एटीएस की तैनाती की जाएगी और आईबी से निरंतर संपर्क रखा जाएगा। 

कांवड़ यात्रा को लेकर एक्सपो मार्ट में छह राज्यों के अधिकारियों की बैठक दोपहर लगभग 11:30 बजे शुरू हुई। बैठक में छह राज्यों के प्रतिनिधि आला अधिकारियों के अलावा मेरठ और सहारनपुर मंडल के सभी बड़े पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। ढाई घंटे तक चली बैठक में अधिकारियों से सुरक्षा, यातायात आदि को लेकर एक दूसरे से तालमेल रखने और किसी भी सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई व नियंत्रण करने के निर्देश दिए गए। 
विज्ञापन


मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय ने कहा कि  17 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू होगी। यात्रा से पहले सड़क का पैच का वर्क, गंग नहर की पटरी, जर्जर विद्युत लाइन, प्रकाश व्यवस्था आदि का मरम्मत कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी जगहों पर सफाई अभियान चलाने और सामाजिक संगठनों का भी सहयोग लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर मीट-मांस की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। 
विज्ञापन

धार्मिक आस्था से जुड़ी किसी वस्तु पर रोक नहीं : डीजीपी 

डीजीपी ओपी सिंह ने कांवड़ यात्रा के दौरान त्रिशूल, भाला आदि रखने के सवाल पर कहा कि किसी भी धार्मिक आस्था से जुड़ी वस्तु पर रोक नहीं लगाई गई है लेकिन वह अपील करेंगे कि ऐसी वस्तुएं कांवड़ यात्रा के दौरान न रखें। वहीं, उन्होंने कहा कि डीजे पर भी कांवड़ यात्रा के दौरान रोक नहीं है लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन किया जाएगा। यानी देर रात में डीजे नहीं बजेंगे और अश्लील गानों पर भी रोक रहेगी।

2017 में 38 और 2018 में हुईं 17 घटनाएं 
डीजीपी ने बताया कि वर्ष 2017 में कांवड़ यात्रा के दौरान झगड़े आदि की 38 घटनाएं हुईं थीं। जबकि वर्ष 2017 में केवल 17 घटनाएं हुईं। इस वर्ष ऐसी कोशिश होगी कि ऐसी घटनाओं की संख्या और कम हो। न्होंने आगे कहा कि गत वर्ष उन्होंने चार जगह से आतंकियों को गिरफ्तार किया था। इस वर्ष भी वह आतंकी खतरे से इंकार नहीं करते। इसके चलते एटीएस तैनात रहेगी। कांवड़ मेले में स्पेशल स्क्वॉयड की तैनाती होगी। आईबी से भी लगातार तालमेल रखा जाएगा। 

8000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात, 10 मिनट में करेंगे रिस्पांस 
डीजीपी ने कहा कि कांवड़ा यात्रा में इस बार 8000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। वहीं, यूपी-100 व कंट्रोल रूप पर मिलने वाली सूचना के रेस्पांस टाइम को घटाकर 14 मिनट से 10 मिनट करने का प्रयास किया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें