फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनावनी गैंगरेप मामला : ‘चाकू की नोक पर अफरोज ने मुझसे से करवाया रेप’

Tue, 04 Apr 2017 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
इंदिरापुरम थानाक्षेत्र स्थित कनावनी गांव में पांच साल की मासूम के साथ गैंगरेप किया गया था। पुलिस ने मंगलवार को घटना का खुलासा करते हुए रेप और हत्या के एक आरोपी रामाशीष को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गाजियाबाद से भागने का प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन


पुलिस ने उसे कनावनी पुलिया के पास से धर दबोचा। पुलिस के अनुसार आरोपी ने रेप और बच्ची की हत्या का गुनाह कबूल किया है। एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि बीती 31 मार्च की दोपहर इंदिरापुरम के गांव से लापता पांच साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या की गई थी।

उसका शव पास के निर्माणाधीन मकान में मिला था। परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले युवक अफरोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में सामने आया कि घटना के दिन अफरोज के साथ रामाशीष भी था। दोनों ने पहले गांजा पीया और फिर बच्ची को फ्रूटी पिलाने के बहाने निर्माणाधीन मकान में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

​घटना के बाद अफरोज फरार हो गया

gangrape
​घटना के बाद अफरोज फरार हो गया, जबकि रामाशीष परिजनों के साथ रहकर उनकी टोह लेता रहा। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ में रामाशीष के अफरोज के साथ होने की बात सामने आई।

उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि अफरोज के कहने पर उसने रेप किया। शोर मचाने पर दोनों ने बच्ची का मुंह दबाया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस दौरान निर्माणाधीन प्लाट की जमीन पर पड़े पत्थरों से बच्ची के चेहरे पर कुछ चोटें भी आईं।

एसएसपी ने बताया कि आरोपी रामाशीष बिहार के मधुबनी जिले का रहने वाला है। जल्द ही मुख्य आरोपी अफरोज को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसकी तलाश में दो टीमें छापेमारी कर रही हैं।      
विज्ञापन

बुरी आदतों के चलते परिवार से अलग रहता था अफरोज      

rape
रामाशीष ने बताया कि जब वह अफरोज और बच्ची के साथ पीछे मकान में पहुंचा तो अफरोज ने चाकू दिखाकर उसे धमकाया। उसे धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो उसकी हत्या कर देगा। इसके बाद उसने चाकू दिखाकर रामाशीष को रेप करने को कहा।

रामाशीष के अनुसार पहले उसने रेप किया और आकर प्लाट की नींव खोदने लगा। कुछ देर बाद अफरोज आया और उसने उसे बताया कि बच्ची मर गई है। इसके बाद दोनों मकान में गए और अफरोज की मदद से रामाशीष ने ही बच्ची के शव को दुछत्ती पर छिपा दिया। पुलिस का कहना है कि रामाशीष के अंतर्वस्त्रों से खून लगा मिला है, जिसकी जांच कराई जा रही है।

हालांकि प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पुलिस आरोपी को मीडिया से बात कराने से बचाती रही। बाद में एसएसपी ने आरोपी को वापस बुलाया और मीडिया ने उससे बात की।  
 
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अफरोज सिर्फ मृतका को ही नहीं बल्कि गांव की कई बच्चियों को फ्रूटी पिलाता था। इस दौरान वह उन पर भी बुरी नजर रखता था। पुलिस ने आसपास की कुछ और बच्चियों से अफरोज के बारे में पूछताछ की है। जांच में सामने आया है कि आरोपी पर पहले भी बिहार स्थित गांव में बच्चियों से छेड़छाड़ के आरोप लग चुके हैं। इसके चलते ही वह पिता से अलग रहता था। पुलिस उसका आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें