फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ियों पर फ्रांस जैसा आतंकी हमला रोकने के लिए पुलिस ने तैयार किये खास टायर किलर

Tue, 26 Jul 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आतंकियों के लिए टायर किलर
विज्ञापन
दिल्ली में कांवड़ियों पर ट्रक से आतंकी हमला हो सकता है। फ्रांस की तर्ज पर आतंकी कांवड़ियों के शिविर पर  इस तरह का हमला कर सकते हैं। उधर, खुफिया एजेंसियों से मिली इस सूचना के बाद दिल्ली पुलिस हरकत में आ गई है।
विज्ञापन


शिविरों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाया जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने ऐसे बेकाबू ट्रक को रोकने के लिए शिविरों के पास एक टायर किलर तैयार किया है। 

मध्य जिला पुलिस ने आठ फीट की लकड़ी के फट्टे पर सैकड़ों कील लगाकर इसे तैयार किया है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो ट्रक से हमले के दौरान इसे ट्रक के आगे रखने पर ट्रक का टायर पंचर हो जाएगा और ट्रक आगे नहीं बढ़ पाएगा। 
विज्ञापन

टायर किलर - फोटो : अमर उजाला
फिलहाल, पुलिस ने 12 ऐसे टायर किलर तैयार किए हैं। साथ ही पुलिस ने कांवड़ समितियों को भी ऐसे टायर किलर तैयार करवाने को कहा है। ताकि, सुरक्षा को पुख्ता किया जा सके। 

इसके अलावा पुलिस ने शिविरों के दोनों तरफ बेरिकेड लगाने का भी फैसला किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ट्रक से हमला करने के दौरान पहले उन्हें बेरिकेड पर रोकने का प्रयास किया जाएगा। 

अगर बेरिकेड तोड़कर  वह आगे बढ़ते हैं तो टायर किलर का इस्तेमाल किया जाएगा। दिल्ली के कई महत्वपूर्ण इलाके में पुलिस ने शिविरों के पास सुरक्षा इंतजाम को चौकस कर दिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें