फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा : एनएच-58 पर 6 से 14 अगस्त तक डायवर्जन

Fri, 24 Jul 2015 12:43 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन का खाका तैयार कर लिया है। इसके तहत एनएच-58 पर 6 से 14 अगस्त तक यातायात में परिवर्तन किया जाएगा।
विज्ञापन


छह अगस्त से भारी वाहन (ट्रक, बस, ट्रैक्टर) और नौ अगस्त से हल्केवाहन प्रतिबंधित रहेंगे। टीआई अनिल कुमार ने बताया कांवड़ियों की तादाद के हिसाब से रूट डायवर्जन में परिवर्तन किया जा सकता है।

यूं बदलेगा भारी वाहनों का रूट
दिल्ली से गाजियाबाद: मेरठ, मुजफ्फरनगर और हरिद्वार जाने वाले भारी वाहन यूपी गेट, विजयनगर बाईपास, एनएच-24 पर डासना तिराहा, पिलखुवा-हापुड़ होते हुए गंतव्य को जाएंगे।
विज्ञापन


जनपद बागपत में पुरा महादेव मंदिर पर कांवड़ियों के अत्यधिक आवागमन को देखते हुए दिल्ली और लोनी की ओर से सहारनपुर जाने वाले वाहन वजीराबाद पुल आउटर रिंग रोड होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या एक पर सोनीपत और करनाल होते हुए सहारनपुर की ओर जाएंगे।

दिल्ली से यूपी बॉर्डर, भोपुरा, महाराजपुर, ज्ञानी बॉर्डर से गाजियाबाद की तरफ आने वाले भारी वाहन गाजीपुर चौक से यूपी गेट होकर एनएच-24 होकर जा सकेंगे।

दिल्ली-मुथरा-बदरपुर की तरफ से दिल्ली होकर बुलंदशहर की ओर जाने वाले सभी भारी वाहन गाजियाबाद न आकर ओखला बैराज, डीएनडी पुल, नोएडा मोड़ गौतमबुद्धनगर में प्रवेश कर एक्सप्रेस वे होकर ग्रेटर नोएडा, कासना श्यामनगर मंडी होते हुए सिकंदराबाद में जीटी रोड पर आकर बुलंदशहर की तरफ जाएंगे।

बुलंदशहर की ओर से गाजियाबाद होकर दिल्ली की ओर जाने वाले सभी भारी वाहन गाजियाबाद न आकर बुलंदशहर से सिकंदराबाद जाकर श्यामनगर मंडी होते हुए कासना ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा सेकेंगे।

लोनी की ओर से आने वाले सभी भारी वाहन भोपुरा बार्डर से दिल्ली में सीमापुरी आनंद विहार गाजीपुर चौराहा यूपी गेट होकर राजमार्ग एनएच-24 पर विजयनगर बाईपास होते हुए आत्माराम स्टील-हापुड़ चुंगी होकर गाजियाबाद में प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें