फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्सी का यू टर्न, कन्हैया की बेल का करेंगे विरोध

Wed, 24 Feb 2016 06:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जेएनयू में 9 फरवरी को देश विरोधी नारे लगाने के आरोप में गिरफ्तार छात्र नेता कन्हैया कुमार की जमानत याचिका पर आज दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई बुधवार तक के लिए टल गई।
विज्ञापन


इसके साथ ही ये बात सामने आई है कि दिल्ली पुलिस अपने रुख पर ही यू-टर्न लेते हुए अब कन्हैया कुमार की जमानत याचिका का विरोध करने का फैसला किया है। बता दें कि 17 फरवरी को दिल्ली पुलिस कमिश्नर बस्सी ने कहा था कि पुलिस कन्हैया की जमानत का विरोध करेगी।

इस मामले पर बीएस बस्सी का कहना है कि कन्हैया कुछ दिन पहले से अब के हालात बदल चुके हैं। और हम यह पक्के तौर पर कह सकते हैं कि अगर कन्हैया बेल पर बाहर आता है तो, वो जांच और गवाहों को प्रभावित कर सकता है। इसलिए हमने उसकी जमानत का विरोध किया है।
विज्ञापन

कल ही पुलिस को दाखिल करनी होगी स्टेटस रिपोर्ट

बता दें कि आज कन्हैया की जमानत याचिका की सुनवाई शुरू होते ही हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस को कल तक स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने को कहा और कल ही जमानत याचिका पर सुनवाई करने की बात कही।

दिल्ली पुलिस के वकील तुषार मेहता के यह कहने पर कि रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में दी जाएगी, कोर्ट ने कन्हैया के वकील को रिपोर्ट मुहैया कराने को कहा।

इसके अलावा दिल्ली पुलिस के ही वकील शैलेंद्र बब्बर ने कहा कि पुलिस कन्हैया की जमानत का विरोध करेगी। बता दें कि इससे पहले पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी कह चुके है कि कन्हैया की जमानत का विरोध नहीं किया जाएगा।

अदालत में जाने के लिए छह रिपोर्टरों को इजाजत

देशद्रोह के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार की जमानत याचिका पर मंगलवार को जो सुनवाई होनी थी अब वो बुधवार तक के लिए टाल दी गई है। सुनवाई के ध्यानार्थ हाईकोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए थे लेकिन ऐन मौके पर सुनवाई टाल दी गई।

इतना ही नहीं अदालत में वकीलों की संख्या सीमित करने के साथ ही पांच से छह रिपोर्टरों को ही अदालत में जाने की इजाजत दी गई थी। बता दें कि ये सभी इंतजाम कल भी ऐसे ही रहेंगे। अपनी जमानत याचिका में कन्हैया ने स्वयं को निर्दोष बताते हुए तर्क रखा है कि पुलिस ने उसे एक षड्यंत्र के तहत फर्जी मामले में फंसाया है।

टीवी चैनलों पर दिखाए जाने वाले विडियो से भी स्पष्ट है कि कुछ लोगों ने फर्जी वीडियो दिखा कर उसके खिलाफ देशद्रोह का मामला बनवाया है। इसके अलावा पुलिस ने उससे पूछताछ पूरी कर ली है।
विज्ञापन

गेट पर अर्द्धसैनिक बलों के साथ पुलिस रहेगी तैनात

अब उसे जेल में रखने का कोई औचित्य नहीं है। पुलिस उसे पटियाला हाउस कोर्ट में भी पेश नहीं कर पा रही है। तिहाड़ जेल में उसकी जान को खतरा है। ऐसे में उसे जमानत दी जाए।

कन्हैया की जमानत के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो इसके ध्यानार्थ अदालत अदालत के सभी एंट्री गेटों पर अर्द्धसैनिक बलों के अलावा पुलिस को तैनात किया गया था जो कल भी किया जाएगा।

साथ ही जिस अदालत में जमानत आवेदन पर सुनवाई होगी वहां भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार करते हुए उसे पहले निचली अदालत में जाने की राय दी थी। इसी आदेश के तहत कन्हैया ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें