फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंछल की पिटाई के विरोध में आज बाजार बंद

Thu, 11 Dec 2014 01:36 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ में व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल पर हुए हमले के विरोध में बृहस्पतिवार को महानगर के बाजार बंद रहेंगे। बंदी को सफल बनाने के लिए बुधवार को व्यापारिया ने जनसंपर्क किया।
विज्ञापन


शास्त्रीनगर में रैली निकाली और वैशाली में पर्चे बांटकर घटना के विरोेध में पर्चे बांटे। बृहस्पतिवार सुबह तय कार्यक्रम के तहत व्यापारी अनाज मंडी में इकट्ठा होकर बाजार से होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन देंगे।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के साथ हुई बदसलूकी को लेकर व्यापारी आक्रोशित हैं। महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष गोपीचंद, महामंत्री अशोक चावला ने बताया कि कंछल के साथ हुई घटना की जितनी निंदा की जाए वह कम है।
विज्ञापन


इसके विरोध में व्यापारी कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन सौंपेंगे। उन्होंने बताया कि धनेश सिंघल, हर्ष बत्रा, अनुराग गर्ग समेत दर्जनाें व्यापारियाें ने बंद को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क किया।

इस दौरान नवयुग मार्केट, नई बस्ती, गोल मार्केट, घंटाघर, अनाज मंडी, गांधी नगर, चौपला बाजार, सिहानी गेट, दिल्ली गेट, अंबेडकर रोड, तुराब नगर, मालीवाड़ा, जटवाड़ा, रमते राम रोड आदि बाजारों में व्यापारियाें से समर्थन मांगा।

उधर, वैशाली में व्यापारी नेता संजय रस्तोगी ने बताया कि पाइप मार्केट, शालीमार गार्डन मार्केट समेत साहिबाबाद के कई बाजार बंद रहेंगे।

संयुक्त व्यापार मंडल का समर्थन
संयुक्त व्यापार मंडल की बैठक में जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार तेवतिया ने बताया कि व्यापारियों पर हो रही हिंसा को रोका जाना चाहिए। व्यापारियों की सुरक्षा होगी तभी प्रदेश तरक्की करेगा। व्यापार मंडल का बंद को पूर्ण समर्थन है।

बैठक में चेतन गौड़, धर्मेंद्र शर्मा, अभिनव सिंघल आदि मौजूद थे। उधर, शास्त्रीनगर व्यापार मंडल ने रैली निकालकर विरोध जताया। इसमें व्यापारी संग्राम सिंह, राजेंद्र कुमार जिंदल, ओमकार सिंह समेत दर्जनों व्यापारी थे।

युवा उद्योग व्यापार मंडल साथ नहीं
युवा उद्योग व्यापार मंडल के नेता संदीप बंसल ने बताया कि बाजार बंद के दौरान मंडल से जुड़े व्यापारी सिर्फ अपनी दुकानें बंद रखेंगे लेकिन अन्य व्यापारियाें के साथ रैली नहीं निकालेंगे।

दवा कारोबार भी रहेगा प्रभावित
गाजियाबाद केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजदेव त्यागी ने बताया कि नई बस्ती दवा मार्केट पूरी तरह से बंद रहेगी। व्यापारियों पर हो रहे हमले कतई बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। सरकार को पूरी तरह से सुरक्षा देनी चाहिए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें