फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP पार्षद कमलजीत सहरावत बनीं दक्षिण दिल्ली नगर निगम की मेयर

Sat, 20 May 2017 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मेयर कमलजीत का स्वागत करते डिप्टी मेयर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा की उपाध्यक्ष एवं पार्षद कमलजीत सहरावत शुक्रवार को दक्षिण दिल्ली नगर निगम की निर्विरोध महापौर चुनी गई। उनके खिलाफ किसी भी विपक्षी दल के पार्षद ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया था।
विज्ञापन


इसी तरह उपममहापौर पद पर भाजपा के कैलाश सांकला चुने गए। स्थायी समिति के छह सदस्यों का भी निर्वाचन निर्विरोध हुआ। नए सदन की पहली बैठक में नवनिर्वाचित पार्षदों को पीठासीन अधिकारी बनी कांग्रेस की वरिष्ठ पार्षद दर्शना जाटव ने शपथ दिलाई और महापौर का चुनाव कराया।      

दक्षिण दिल्ली नगर निगम के नए सदन की पहली बैठक की दिल्ली सरकार के दक्षिणी जिला के उपायुक्त ने कांग्रेस की वरिष्ठ पार्षद दर्शना जाटव को पीठासीन अधिकारी की शपथ दिलाकर शुरूआत की। इसके बाद दर्शना जाटव ने सभी पार्षदों को बारी-बारी से उनके वार्ड नंबर के अनुसार शपथ दिलाई। यह प्रक्रिया होते ही उन्होंने महापौर का चुनाव कराने की प्रक्रिया आरंभ की। उन्होंने सदन को बताया कि महापौर पद पर केवल कमलजीत सहरावत का ही नामांकन पत्र दाखिल हुआ है और उनका नामांकन पत्र सही होने के कारण उन्हें निर्विरोध महापौर निर्वाचित किया जाता है।      
विज्ञापन


इसी बीच कमलजीत सहरावत को बधाई देने का सिलसिला आरंभ हो गया। उन्हें सांसद प्रवेश वर्मा एवं रमेश बिधूड़ी, प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी तरुण चुघ, दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता, प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, पूर्व महापौर फरहाद सूरी व सरिता चौधरी समेत सभी पार्षदों ने फूलमाला भेंट करके बधाई दी।      

कमलजीत सहरावत ने महापौर का कार्यभार संभालते ही उपमहापौर का चुनाव कराया। उन्होंने उपमहापौर पद पर भाजपा के कैलाश सांकला के निर्वाचन की घोषणा की। इसके बाद उन्होंने सदन से चुने जाने वाले स्थायी समिति के छह सदस्यों का चुनाव कराया। इसी बीच उन्होंने सदन से शिक्षा समिति के सदस्य चुनने के प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई। सदन से चार पार्षदों को शिक्षा समिति का सदस्य चुना जाएगा, जबकि तीन बाहरी सदस्य मनोनीत किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें