नेपाल की महिलाओं को सऊदी राजनयिक के घर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाली मानव तस्कर कल्पना को काठमांडू पुलिस ने जेल भेज दिया। लेकिन इससे पहले केस खत्म करवाने के लिए उसने पूरी कोशिश की।
उसने दुष्कर्म पीड़ित महिलाओं को पांच-पांच लाख रुपये देकर उनका मुंह बंद करवाने की कोशिश की, लेकिन पीड़िताओं ने इसकी परवाह न करते हुए न्याय मांगा।
दोनों महिलाओं को कैटरोइना सोसायटी स्थित राजनयिक के घर से मुक्त करवाने में अहम भूूमिका अदा करने वाली मैती इंडिया की प्रतिनिधि इंदिरा पांडेय ने ‘अमर उजाला’ को इस बात की जानकारी दी।