सीएम केजरीवाल समेत अब तक चार गिरफ्तार
इस मामले में ईडी ने अब तक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को ईडी ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था और दोनों इस समय न्यायिक हिरासत में हैं, जबकि भारत राष्ट्र समिति की नेता के कविता को 15 मार्च और केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। केजरीवाल 1 अप्रैल तक और कविता 9 अप्रैल तक ईडी की हिरासत में हैं। ईडी ने आरोप लगाया है कि आबकारी नीति को इस तरह तैयार किया गया जिससे शराब कारोबारियों को अधिक लाभ हो। इसे दक्षिण समूह को लीक किया गया, के कविता जिसका हिस्सा थीं। इसके बदले में शराब कारोबारियों ने आप को 100 करोड़ रुपये की रिश्वत दी थी, जिसमें से एक बड़ी रकम आप ने गोवा विधानसभा चुनाव में खर्च किए।