फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कादर खान के निधन से दुःखी हुए राहुल गांधी, पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर जताई संवेदना

Tue, 01 Jan 2019 02:58 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीएम मोदी राहुल गांधी ने दी कादर खान को श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मशहूर फिल्म अभिनेता कादर खान के निधन पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने बॉलीवुड के इस हरफनमौला कलाकार की मौत पर संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने एक ट्वीट कर कादर खान के परिवार के साथ अपनी सांत्वना व्यक्त की है।

विज्ञापन


गांधी ने मंगलवार को फेसबुक पोस्ट में कहा, 'मुझे जानेमाने अभिनेता कादर खान जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। मैं उनके परिवार, मित्रों और दुनिया भर में मौजूद प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं।' उन्होंने कहा, 'हमें कादर खान की कमी हमेशा महसूस होगी।' 

वहीं पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, कादर खान जी ने अपने शानदार अभिनय कौशल और अनूठे मजाकिया अंदाज की बदौलत स्क्रीन को रोशन किया। वह सफल स्क्रीनराइटर और कई यादगार फिल्मों से जुड़े रहे। मैं उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं।'
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

गौरतलब है कि अभिनेता और लेखक कादर खान का निधन हो गया है। वह 81 साल के थे। उनके बेटे सरफराज ने उनके निधन की पुष्टि की है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और पिछले कुछ समय से कनाडा के एक अस्पताल में भर्ती थे।

कुछ दिनों पहले कादर खान की मौत की झूठी खबर भी आई, जिसका उनके बेटे ने खंडन किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें