फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए समीकरण:  तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने की अखिलेश यादव से मुलाकात

सार

राष्ट्रीय राजनीति में इस समय कई तरह के गठजोड़ देखे जा रहे हैं। विपक्ष कई मौके पर एकत्र होने और खुद को मजबूत करने की कोशिश करता रहा है। हालांकि अभी भाजपा के खिलाफ अन्य पार्टियों की एकता में वो मजबूती नजर नहीं आई। इसी क्रम में आज तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और अखिलेश यादव की मुलाकात को माना जा रहा है।
विज्ञापन
तेलंगाना के सीएम से मिलते सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने शुक्रवार को  दिल्ली में अपने आवास पर समाजवादी पार्टी  प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस दौरान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राम गोपाल यादव भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि इस मुलाकात में राष्ट्रीय राजनीति और अन्य राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की गई। 

विज्ञापन

 


ममता भी दे चुकी हैं अखिलेश का साथ 
उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की जीत को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मशीनरी जनादेश करार दिया था और कहा था कि अखिलेश यादव को जबरन हराया गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि सपा मुखिया को इस जनादेश को चुनौती देनी चाहिए। इतना ही नहीं उन्हें तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने ईवीएम की फॉरेंसिक जांच कराने की भी मांग करने के लिए भी कहा था। 

चंद्रशेखर राव मोदी पर रहते हैं हमलावर
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और भारतीय जनता पार्टी की तल्खी किसी से छुपी नहीं है। अभी राष्ट्रपति चुनाव के समय ही चंद्रशेखर राव ने पीएम मोदी पर निशाना साधा था ओर उन्हें  साहूकार दोस्तों का सेल्समैन तक कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें