आभूषणों पर एक्साईज ड्यूटी लगाए जाने से गुस्साए सर्राफा कारोबारियों ने शनिवार को स्वर्णकार संघ के तत्वाधान में बीके चौक से रिक्शा चलाकर विरोध जताया।
इस मौके पर स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष राज लूकड़ा ने कहा कि सरकार को अपनी हठधर्मिता का फल जल्द ही भुगतना पड़ेगा क्योंकि अब देश व प्रदेश के सभी सर्राफा व्यापारी एकजुट हो गये हैं।
स्वर्णकारों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वह ऐसा कदम उठाएंगे जिससे सरकार को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। राज लूकडा ने कहा कि सरकार की हठधर्मिता ने उन हजारों कारीगरों को भुखमरी की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है जो बड़ी मुश्किल से अपना गुजारा कर रहे थे।
न्होंने कहा कि अच्छे दिन का झांसा देकर सरकार हर वर्ग के बुरे दिन लाने का काम कर रही है। इस मौके पर बोधराज कपूर, कपिल कपूर, नरेश कपूर, विशाल नौनिहाल, बलदेव राज वर्मा ओल्ड फरीदाबाद, हेमंत प्रधान, अशोक सोनी, कैलाश सोनी, निशांत आदि मौजूद रहे।