चौथी क्लास की छात्रा (8) से रेप का मामला प्रकाश में आया है। बच्ची और उसके परिजनों का आरोप है कि सहपाठी (12) ने स्कूल में उसके साथ रेप किया। बच्ची के प्राइवेट पार्ट और पेट में दर्द हुआ तो घटना का पता चला। इस बाबत मसूरी थाने में नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस जांच कर रही है। बच्ची की तबियत खराब है, उसे संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसएचओ ने बताया कि बच्ची के परिजनों का आरोप है कि मंगलवार सुबह बच्ची ने पेट और प्राइवेट पार्ट में दर्द की शिकायत की। पैरेंट्स से उसने बताया कि शनिवार को स्कूल में उसी के क्लास का एक छात्र उसे बहला-फुसलाकर स्कूल के पास ही एक जगह ले गया था और उसके साथ गंदी हरकत (रेप) की थी।
बच्ची को लेकर परिजन थाने पहुंचे। रेप और पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई। बच्ची को मेडिकल के लिए संयुक्त जिला अस्पताल ले जाया गया। तबियत ठीक न होने की वजह से अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।
आरोपी की तलाश की जा रही है। देर रात तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। एसएचओ ने बताया कि बच्ची के पिता हेयर ड्रेसर हैं। पत्नी छोड़कर जा चुकी है। बच्ची अपनी फूफी के पास रहती है। पिता नशे का आदी है।
आगे पढ़िए, क्यों कच्ची उम्र में बिगड़ रहे बच्चे...
क्यों कच्ची उम्र में बिगड़ रहे बच्चे
विज्ञापन भी आपत्तिजनक
‘ये टीवी और फिल्मों का प्रभाव है। फिल्में तो क्या, अब एड भी आपत्तिजनक बन रहे हैं। घरों में बच्चों से गर्लफ्रेंड और ब्वायफ्रेंड की बातें पूछी जाती हैं। ’ - जेएल रैना, समाजशास्त्री
टीवी ने बिगाड़ा माहौल
‘टेलीविजन एक्सपोजर बहुत ज्यादा हो गया है। टीवी पर अश्लीलता देखकर उनकी उत्सुकता जागती है, जिज्ञासा शांत करने को वे इस तरह की हरकत करते हैं। ऐसी बातों से बचपन में ही वे बड़े हो रहे हैं।’ - डॉ. अमिताभ साहा, मनोचिकित्सक
उम्र को लेकर संदेह
‘आरोपी छात्र की उम्र का पता नहीं चल पाया है। स्कूल की टीचर का कहना है कि बच्ची जिस बच्चे का नाम बता रही है, वह दूसरी क्लास में पढ़ता है, उसकी उम्र करीब 8 साल है। बच्ची के परिजन आरोपी की उम्र 12 साल बता रहे हैं। जबकि जिस तरह की हरकत हुई है, उससे बच्चा बड़ा भी हो सकता है। छानबीन की जा रही है।’
- वीरेंद्र यादव, एसएचओ