फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सज्जन कुमार की याचिका पर सुनवाई से जस्टिस खन्ना ने खुद को किया अलग, ये है कारण

Tue, 26 Feb 2019 04:30 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
law
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजीव खन्ना ने सोमवार को पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार की जमानत याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया। दिल्ली हाईकोर्ट ने सज्जन को 1984 सिख विरोधी दंगे के एक मामले में दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

विज्ञापन


सज्जन की जमानत याचिका पर चीफ जस्टिस रंजन गोगोई और जस्टिस संजीव खन्ना की पीठ के समक्ष सुनवाई होनी थी। जैसे ही मामले की सुनवाई शुरू हुई जस्टिस खन्ना ने खुद को इससे अलग होने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि वह पहले इस मामले को देख चुके हैं। गत 14 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने सज्जन की याचिका पर सीबीआई को नोटिस जारी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें