फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोच-नोचकर चूहे खा रहे थे महिला का शव, देखकर सिहर उठी सबकी रूह

Tue, 26 Feb 2019 03:45 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Mouse
विज्ञापन

नई दिल्ली के विवेक विहार स्थित कस्तूरबा नगर अंडरपास के पास एक महिला का शव मिला। शव को चूहों ने कई जगह से खा लिया था। महिला के पास ऐसा कुछ नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान हो सके। महिला की उम्र 40 साल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर उसकी पहचान करने में जुटी है। सोमवार दोपहर अंडरपास के पास एक महिला का शव मिलने की जानकारी मिली। 

विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि महिला के शव को चूहों ने खा रखा है। जांच में पता चला कि महिला फुटपाथ पर गुजर बसर करती थी और वहीं सोती थी। उसके नाम का पता नहीं चल पाया है। पुलिस आस पास रहने वाले लोगों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें