फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसलिए पत्नी की थपकी से पीटकर हत्या कर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
सागरपुर इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर शराब के लिए रुपये नहीं देने पर एक शख्स ने अपनी पत्नी की थपकी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में कर आरोपी को देर शाम गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार दोपहर सूचना मिली कि एक  शख्स अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन आरोपी शख्स वहां से पहले ही फरार हो गया। पुलिस ने जख्मी महिला को इलाज के लिए पास के अस्पताल में ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

महिला की शिनाख्त प्रमिला (45) के रूप में हुई। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि डाबड़ी स्थित एक अस्पताल में काम करने वाली प्रमिला अपने पति रामस्वरूप (46) बेटा संजय और पवन के साथ सागरपुर में रहती थी।
विज्ञापन

विज्ञापन

आरोपी गिरफ्तारी के समय शराब के नशे में धुत था

वहीं उसके दोनों बेटे मजदूरी करते हैं। जबकि उसका पति कोई काम नहीं करता है। प्रमिला के मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि रामस्वरूप शराब पीने का आदी है और अकसर उसकी पत्नी से इस बात को लेकर विवाद होता था।

बृहस्पतिवार को रामस्वरूप अपनी पत्नी से शराब पीने के लिए रुपये मांग रहा था। पत्नी के मना करने पर उसने कपड़ा धोने वाले थपकी से उसकी पिटाई करने लगा और उसे तब तक पीटता रहा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।

सागरपुर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को देर शाम इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी गिरफ्तारी के समय शराब के नशे में धुत था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें