एएलटी के सामने मंगलवार सुबह अनियंत्रित बस ने साइकिल सवार भाइयों को रौंद दिया। एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे भाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी चालक बस छोड़कर भाग गया। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
एसएचओ अरुण कुमार ने बताया कि कविनगर डी-ब्लाक में संजीव (20) परिवार के साथ रहता था। वह छोटे भाई अमित के साथ मेरठ रोड पर फैक्ट्री में नौकरी करता था। सुबह करीब छह बजे दोनों भाई ड्यूटी पूरी कर साइकिल पर घर लौट रहे थे।
एएलटी के सामने सड़क पर पीछे से आई अनियंत्रित प्राइवेट बस ने साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर से अमित साइकिल सहित सड़क किनारे जा गिरा, जबकि संजीव बस के आगे के पहिये की चपेट में आ गया। संजीव की मौके पर मौत हो गई। मामूली चोट लगने पर अमित को अस्पताल में भर्ती कराया गया।