सर्दी बढ़ने के साथ ही परिवहन निगम ने बसों का टाइम बदलने की तैयारी शुरू कर दी है। इसकी रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी गई है, एक-दो दिन में इसकी घोषणा कर दी जाएगी।
सर्दी में रोडवेज बसों के टाइमिंग में बदलाव किया जाएगा। सुबह पांच बजे और रात को साढ़े नौ बजे चलने वाली बसे खाली चल रही हैं। इन बसों को यात्री नहीं मिल रहे हैं।
तापमान 7-10 डिग्री के आसपास चल रहा है। ऐसे में अधिकारियों ने बसों केसमय में बदलाव की तैयारी कर ली है।
एआरएम कार्मिक अतुल श्रोती ने बताया कि सुबह पांच बजे वाली बसों को साढ़े छह बजे से और रात की साढ़े नौ बजे वाली बसों को साढ़े आठ बजे तक चलाया जाएगा।
इसकी रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी है। एक-दो दिन में घोषणा कर दी जाएगी।...