नई दिल्ली। बर्गर, पिज्जा, चिप्स और कोल्ड ड्रिंक जैसे जंक फूड अब बच्चों की सेहत पर गंभीर असर डाल रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार, 10 से 15 साल के बच्चों में तेजी से वजन बढ़ने और प्री-डायबिटीज के मामले बढ़ रहे हैं, जो भविष्य में डायबिटीज और हृदय रोगों का संकेत हैं।
बदलती लाइफस्टाइल, बढ़ते स्क्रीन टाइम और खेल-कूद में कमी ने स्थिति और खराब कर दी है। रोजाना जंक फूड का सेवन शरीर में अतिरिक्त कैलोरी, शुगर और फैट जमा कर रहा है, जिससे मोटापा और इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ता है।
स्वामी दयानंद अस्पताल के डॉ. आदर्श आजाद ने कहा कि ओपीडी में ऐसे बच्चों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने बच्चों की डाइट और एक्टिविटी पर ध्यान देने पर जोर दिया। सीनियर डायटीशियन नम्रता चौहान ने कहा कि जंक फूड में हाई शुगर और फैट होता है, इसलिए संतुलित आहार और रोजाना शारीरिक सक्रियता जरूरी है। संवाद