नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी जिले के अध्यक्ष और विधायक जितेंद्र महाजन ने उत्तर-पूर्वी जिले में कांवड़ शिविरों का निरीक्षण किया। उनके साथ पुलिस, एसडीएम, तहसील प्रशासन, पीडब्ल्यूडी, दिल्ली जल बोर्ड, डूसिब और बीएसईएस के अधिकारी मौजूद थे। अधिकारियों ने शिविरों में साफ-सफाई, पेयजल, बिजली और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, इसके लिए विभागों के बीच समन्वय पर जोर दिया गया। कांवड़ सेवा समितियों के पदाधिकारियों से भी व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। कमियां मिलने पर उन्हें तुरंत दूर करने के निर्देश दिए गए।