फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुनैद हत्याकांड: अब तक मुख्य हत्यारोपी तक नहीं पहुंच सकी पुलिस

Thu, 06 Jul 2017 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
junaid murder
विज्ञापन
ईएमयू में मारपीट और चाकूबाजी की घटना में मौत का शिकार हुए जुनैद के मुख्य हत्यारे तक पुलिस बृहस्पतिवार को भी नहीं पहुंच सकी। पुलिस अधिकारियों ने अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सुनील सिंघी और जुनैद की मां सारया को बृहस्पतिवार तक मुख्य आरोपी पकड़े जाने का आश्वासन दिया था। मालूम हो कि सारया ने बुधवार को दावा किया था कि यदि मुख्य आरोपी दो दिन में नहीं पकड़ा गया तो वह भूख हड़ताल शुरू कर देगी। 
विज्ञापन


मालूम हो कि खंदावली निवासी जुनैद 22 जून की शाम अपने दो भाईयों के साथ दिल्ली से ईद की खरीदारी कर ट्रेन से लौट रहा था। दिल्ली-पलवल ईएमयू में जुनैद और उसके भाईयों की कुछ लोगों से कहा सुनी हो गई थी। बल्लभगढ़ और पलवल के बीच दोनों पक्ष में हुई लड़ाई में किसी ने चाकू मार कर जुनैद को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। असावटी स्टेशन पर काफी देर तक पड़े रहे जुनैद की इलाज नहीं मिलने से मौत हो गई थी। 

मीडिया में राष्ट्रीय स्तर पर मुद्दा छा जाने के बाद पुलिस ने हत्यारों की तलाश तेज कर दी थी। पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार कर पूछताछ भी की लेकिन मुख्य हत्यारोपी का कोई सुराग नहीं लगा था। हत्यारोपी की पहचान के लिए पुलिस ने गुरुग्राम के डूडल एक्सपर्ट से स्केच तैयार करवाए लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों ने स्केच में बनाए गए चेहरे को नकार दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने हत्यारोपी की पहचान बताने वाले को 2 लाख रुपये ईनाम देने की भी घोषणा की लेकिन अभी तक कोई आगे नहीं आया। डीसीपी जीआरपी ने बताया कि हत्यारोपी को पकडने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें