फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में जज ने की खुदकुशी: कड़कड़डूमा कोर्ट में थे कार्यरत, घर के बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव

Sat, 02 May 2026 07:18 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली न्यायिक सेवा के एक अधिकारी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में फांसी लगाकर आत्महत्या की बात सामने आई है। पुलिस टीमने  मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
जज की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के पॉश इलाके सफदरजंग के ग्रीन पार्क मेन निवासी कड़कड़डूमा कोर्ट (डीएलएसए) में तैनात 35 वर्षीय जज अमन कुमार शर्मा का शव उनके घर के बाथरूम में फंदे से लटकता मिला। जज के जीजा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने इससे पूरे इलाके और न्यायिक महकमे में भारी हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस दिल्ली पुलिस ने बिना वक्त गंवाए जज अमन कुमार शर्मा को फंदे से उतारकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

घटना की खबर पाकर कड़कड़डूमा कोर्ट के कई वकील भी मौके पर पहुंचे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि अब तक किसी भी तरह की साजिश या गड़बड़ी सामने नहीं आई है। हालांकि, जांच प्रक्रिया के तहत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि पीसीआर कॉल मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

अमन कुमार दिल्ली विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के तहत कड़कड़डूमा कोर्ट में अपनी सेवाएं दे रहे थे। पुलिस उपायुक्त गोयल ने बताया कि इस घटना का पता तब चला जब जज के जीजा ने उन्हें बाथरूम में फंदे से झूलता हुआ देखा। दिल्ली पुलिस को दोपहर करीब 1 बजकर 45 मिनट पर एक कॉल मिली थी। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर ऐसी क्या वजह थी जिसने एक जज को इतना बड़ा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

जून 2021 में न्यायिक सेवा में शामिल हुए थे
आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार कि शर्मा 19 जून, 2021 को दिल्ली न्यायिक सेवा में शामिल हुए थे। पुणे के सिम्बायोसिस लॉ स्कूल से कानून में स्नातक, उन्होंने 2018 में अपना बीए एलएलबी पूरा किया था। अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने कई तरह के आपराधिक और दीवानी मामलों को संभाला और विभिन्न अधिकार क्षेत्रों में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (लेएमएफसी) और सिविल जज के रूप में कार्य किया। 18 अक्टूबर, 2025 से प्रभावी, शर्मा ने कड़कड़डूमा कोर्ट स्थित उत्तर-पूर्वी जिले में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के पूर्णकालिक सचिव के रूप में कार्यभार संभाला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें