सेक्टर 46 सद्भावना अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 509 में एक मई 2016 की रात क्या हुआ था? क्या पत्रकार पूजा तिवारी को जानबूझ कर बहुत ज्यादा शराब पिलाई गई थी? नशे की वजह से चलने फिरने की स्थिति में नहीं होने पर भी पूजा बालकनी तक कैसे पहुंची? वह खुद गिरी या उसे फेंका गया?
पूजा ने सुसाइड नोट खुद लिखा था या उसे झांसा देकर लिखवाया गया? इस तरह के सवालों का सही जवाब जानने के लिए आरोपी अमित का नार्को और पॉलीग्राफी टेस्ट किया जाएगा। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डॉ. पंकज ने यह दोनों टेस्ट कराने के आदेश दिए हैं।
गौरतलब है कि मूल रूप से इंदौर निवासी वेब पोर्टल पत्रकार पूजा तिवारी की 1 मई 2016 की रात सद्भावना अपार्टमेंट की 5वीं मंजिल स्थित फ्लैट की बालकनी से संदिग्ध हालात में गिरने से मौत हो गई थी।