फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली गुड़गांव एक्सप्रेसवे पर जा रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी

Tue, 21 Feb 2017 06:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-15 के पार्ट दो व पुराने शहर को जोड़ने वाली प्रमुख लाइफ लाइन झाड़सा अंडर पास पर लगने वाले जाम से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने सेक्टर-15 के पार्ट दो के सामने बने कट को बंद कर दिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने यह प्रयोग के तौर पर किया है। मगर मौके पर राहत मिलने के बाद इसे स्थायी तौर पर लागू करने की योजना है। अमर उजाला संवाददाता ने मौके का जायजा लिया। पेश है अमर उजाला संवाददाता की लाइव रिपोर्ट। 

समय सुबह:  9.45 बजे।
स्थान- सेक्टर-15 पार्ट दो को जोड़ने वाला चौक
पार्ट दो से हाइवे पर जाने वाले वाहन सीधे पार्क के पास बनी नई स्लीप रोड से गुजर रहे हैं। उन्हें एक्सप्रेस वे पर चढ़ने के लिए आगे नहीं जाना पड़ रहा है। आगे वही वाहन जा रहे हैं। जिन्हें अंडर पास क्रास कर जयपुर की ओर जाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन जिनको सेक्टर 15 जाना है....

हाईवे जाम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
समय: 10.20 बजे।
स्थान: झाड़सा अंडर पास का पुलिस बूथ
दिल्ली और झाड़सा की ओर से आने वाले वाहन जिनको सेक्टर 15 जाना है। वह कट बंद होने के कारण आगे जाकर निकल रहे हैं। पहले बंद हुए कट के पास जाम की स्थित रहती थी। अब यह जाम आगे खिसक गया है। दूसरी गति में वाहनों के चलने के कारण यहां पर मामूली गति में वाहनों को निकलना पड़ रहा है। 

समय: 10.40 बजे
स्थान: सेक्टर 15 पार्ट वन व टू को जोड़ने वाला चौक
एक कार सेक्टर 15 पार्ट टू की ओर से आती है। जिसे हुडा गेस्ट हाउस की ओर जाना है। मौके पर तैनात पुलिस का जवान कहता है कि उसे आगे जाकर यू टर्न लेना होगा। यदि वाहन वहां से नहीं मुड़ सकता है तो उसे आगे राजीव चौक के यू टर्न से होकर स्लीप रोड से आना होगा। इस दौरान जाम की स्थित हो जाती है। पुलिस जवान के समझाने पर वाहन चालक वाहन लेकर आगे निकल जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें