फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की नामी कंपनियों में नौकरी पाने का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान (निसबड) ने नौकरी वेबसाइट का ट्रायल वर्जन तैयार किया है। इस वेबसाइट पर बेरोजगारों को पंजीकृत किया जाएगा। साइट से देश की नामी कंपनियों को जोड़ा जाएगा, जो बेरोजगारों का प्रोफाइल देखकर उनका चयन करेंगी।
विज्ञापन


निसबड आईटी सेल के अधिकारी नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि वेबसाइट पर प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं के अलावा अन्य बेरोजगारों को भी जल्द पंजीकृत किया जाएगा। अभी इस वेबसाइट पर निसबड से प्रशिक्षण प्राप्त एक हजार से ज्यादा युवाओं को पंजीकृत किया गया है।

युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए किसी भी स्तर पर शुल्क नहीं लिया जाएगा। कंपनियों और बेरोजगारों के बीच निसबड सेतु का काम करेगा। साक्षात्कार या चयन भी संस्थान की जानकारी में ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिमांड के आधार पर ट्रेनिंग प्रोग्राम

कुछ समय बाद निसबड कंपनियों की मांग की समीक्षा भी करेगा, ताकि ये पता चल सके कि किस क्षेत्र में रोजगार के ज्यादा अवसर हैं। इसको ध्यान में रखकर प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इससे ज्यादा मांग वाले क्षेत्रों के लिए युवाओं को ट्रेंड कर रोजगार मुहैया करवाया जा सकेगा।

निसबड के ज्वाइंट डायरेक्टर सुनील भारद्वाज ने बताया कि कोई भी कंपनी नौकरी के लिए पैसे की मांग करती पाई गई तो उसे वेबसाइट पर ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा।

नकली कंपनियों पर भी निगरानी रखी जाएगी। वेबसाइट का मकसद युवाओं को सुविधाजनक रूप से रोजगार दिलाना होगा। एक माह के भीतर वेबसाइट का लोकार्पण होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें