फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1000 से अधिक महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर, घर बैठे मिलेगा काम 

Fri, 08 Apr 2016 01:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम एवं जिला प्रशासन जिला रेडक्रॉस सोसायटी के साथ मिलकर पॉलिथीन मुक्त अभियान के लिए जिले की 1000 से अधिक जरूरतमंद महिलाओं और 50 से अधिक स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को घर बैठें रोजगार मुहैया कराएगा।
विज्ञापन


बशर्ते ये महिलाएं कपड़े का थैला सिलना जानती हों और उनके पास अपनी सिलाई मशीन हो। निगम के सार्थक प्रयास से रेडक्रॉस द्वारा जेल के 100 से अधिक बंदियों को कपड़े के थैले बनाने का काम देने के साथ उन्हें आधुनिक मशीनें भी प्रदान की गई हैं, जिससे कि वे जेल में रहकर कपड़े के थैले बनाकर रेडक्रॉस को उपलब्ध करा सकें।

यही कपड़े के थैले जिले के स्कूलों में पहुंचाए जाएंगे। निगम आयुक्त टीएल सत्यप्रकाश ने बताया कि जिले में ‘पॉलिथीन को ना और कपड़े के थैले को हां’ प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। आमजन तक कपड़े का थैला पहुंचाने के लिए प्रतिदिन काफी संख्या में कपड़े के थैले की आवश्यकता पड़ेगी।
विज्ञापन


इसके लिए प्रतिदिन जेल के बंदियों के साथ-साथ गुड़गांव में उन सहायता समूह और जरूरतमंद महिलाओं को स्वरोजगार देने का निर्णय लिया गया है, जो महिलाएं घर में रहकर ही काम करना चाहती हैं और कपड़े का थैला बनाकर रेडक्रॉस सोसायटी को उपलब्ध करवाना चाहती हैं।
विज्ञापन

निगम कार्यालय से संपर्क कर सकती हैं महिलाएं

- फोटो : pti
उपायुक्त ने जिले के सभी सामाजिक संगठनों और स्वयं सहायता समूहों से आह्वान किया है कि यदि उनके आस-पास महिलाओं के संगठन हैं, जो घर में ही कपड़े का बैग बनाकर रेडक्रॉस को उपलब्ध करवा सकते हैं तो वे निगम कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

सभी महिलाओं को मेहनताना भी उसी दिन प्रदान किया जाएगा, जिससे कि महिलाएं और अधिक उत्साह और मेहनत के साथ काम कर अपने बच्चों की शिक्षा व परिवार का पालन-पोषण कर सकें।

पॉलिथीन मुक्त अभियान के लिए बनाई टीम विभिन्न मोहल्लों, गांवों, कस्बों से कपड़े के थैले उन सहायता समूह से प्राप्त करेगी, जो 500 से अधिक थैले एक स्थान पर एकत्रित करेंगे, ताकि समूह की महिलाओं को दूर-दराज के क्षेत्र से रेडकॉस गुड़गांव न आना पड़े।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें