फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री लेकर नौकरी करें, नेतागीरी नहीं

Sat, 18 Jan 2014 05:27 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के सेक्टर-16 स्थित जिला रोजगार कार्यालय में शुक्रवार को जॉब फेयर शुरू हो गया। यहां बड़ी तादाद में युवा उमड़े। मेले में 25 बड़ी कंपनियों ने स्टॉल लगाए हैं। इन पर बड़ी तादाद में युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया।
विज्ञापन


जिला रोजगार अधिकारी सुनीता यादव ने बताया कि मेले का उद्घाटन श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री शिवचरण लाल शर्मा ने किया। जॉब फेयर में 25 नामी-गिरामी कंपनियों के प्रतिनिधि भाग लेने के लिए पहुंचे हैं।

दिनभर चले कार्यक्रम में 870 युवाओं की ओर से कंपनियों के पास रजिस्ट्रेशन कराया गया। इनमें से कंपनियों ने 550 युवाओं के नाम शॉर्टलिस्ट कर लिए हैं।

उनके मुताबिक, ठंड ने जॉब फेयर पर भी खासा प्रभाव डाला है। इसके चलते कंपनियों के प्रतिनिधियों ने युवाओं को इंटरव्यू के लिए अपने कार्यालय पर आने को कहा है। इस मौके पर मंडल रोजगार अधिकारी सुमन और निदेशक सुरेंद्र सिंह मोर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


डिग्री लेकर नौकरी करें, नेतागीरी नहीं
श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री शिवचरण लाल शर्मा ने युवाओं को नसीहत दी कि कंपनी में काम मिलने पर वे केवल नौकरी पर ध्यान दें। नेतागीरी न करें, तभी आगे बढ़ पाएंगे। नेतागीरी से श्रमिक व कंपनी दोनों पर असर पड़ता है।

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों गुड़गांव में कुछ शरारती युवाओं की वजह से औद्योगिक एरिया में अशांति का माहौल बना है। सरकार के साथ मिलकर शहर में नई कंपनियां लाने का प्रयास चल रहा है। पांच कंपनियों से बातचीत जारी है। इनमें एक बड़ी गारमेंट्स कंपनी भी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 20 हजार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को रोजगार विभाग के माध्यम से नौकरी देने का फैसला लिया है। इसकी प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने जा रही है। सभी युवा आठवीं-दसवीं के बाद रोजगार विभाग में रजिस्ट्रेशन अवश्य कराएं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें