जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय परिसर में पिछले पांच दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है और प्रशासन ने उनकी शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं की। छात्र संघ बुधवार को मध्य दिल्ली में झंडेवाला स्थित दिल्ली जल बोर्ड के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करेगा।
जेएनयू छात्र संघ ने कहा कि जेएनयू में पानी को लेकर त्राहिमाम है। पिछले पांच दिनों से जल बोर्ड ने जेएनयू को पानी की कोई आपूर्ति नहीं की है। जेएनयू को पहले 24 यूनिट पानी मिलता था लेकिन अब या तो पांच यूनिट मिलता है या कुछ भी नहीं मिलता। वहीं, विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि पानी का कोई संकट नहीं है और विश्वविद्यालय को नियमित तौर पर पानी की आपूर्ति हो रही है।