फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू हिंसाः कुलपति एम जगदीश बोले- कैंपस बंद करने का तो सवाल ही पैदा नहीं होता

Wed, 08 Jan 2020 11:01 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
JNU VC M Jagadesh Kumar - फोटो : ANI
विज्ञापन

सरकार ने जेएनयू प्रशासन को कैंपस का माहौल सामान्य बनाने और कामकाज शुरू कराने का निर्देश दिया है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के उच्च शिक्षा सचिव अमित खरे और कुलपति प्रो. एम जगदीश कुमार की बुधवार को पहली बैठक हुई।

विज्ञापन


इसमें कुलपति ने कैंपस की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी। मंत्रालय ने उन्हें छात्रों से ज्यादा बातचीत और शिक्षकों को भरोसे में लेने को कहा है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार का कहना है कि संवादहीनता से अनावश्यक संदेह पैदा होते हैं।

सचिव को कुलपति ने बताया कि पुलिस के अलावा विश्वविद्यालय प्रशासन भी नकाबपोश भीड़ के हिंसा करने की जांच कर रहा है। कैंपस का माहौल सामान्य बनाने के लिए विंटर सेमेस्टर रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ाकर 12 जनवरी कर दी गई है।
विज्ञापन


अब तक 3300 विद्यार्थियों (विवि में कुल छात्र 8807) ने रजिस्ट्रेशन किया है। दिसंबर परीक्षा का बहिष्कार करने वाले विद्यार्थियों को भी मौका उपलब्ध कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक, कुलपति ने मंत्रालय को बताया कि 12 जनवरी के बाद कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। विद्यार्थी 20 तक लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।

कोई छात्र रजिस्ट्रेशन नहीं कराता है तो उसका नामांकन रद्द हो जाएगा। इसलिए सभी छात्रों के नाम बार-बार सर्कुलर जारी कर रजिस्ट्रेशन कराने का आग्रह किया जा रहा है। वैसे सूत्रों का कहना है कि वीसी को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्दी पूरी कराने के बजाय सभी के लिए सुविधाजनक बनाने का इशारा दिया गया है।
 

जेएनयू बंद करने कोई प्रस्ताव नहीं 

कैंपस में हिंसा पर उठा बवाल थमा भी नहीं था कि ऐसी खबर आई कि प्रशासन ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय को विश्वविद्यालय अस्थायी रूप से बंद करने का प्रस्ताव दिया है। कुलपति प्रो. एम जगदीश कुमार ने साफ कहा कि ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं भेजा गया है। विवि प्रशासन का कहना है कि हिंसा के दोषियों की पहचान का काम चल रहा है। ऐसे में कैंपस को बंद करने का तो सवाल ही पैदा नहीं होता। यह पूरी तरह गलत जानकारी है।

Trending Videos
विज्ञापन

छात्रसंघ का ‘कुलपति हटाओ जेएनयू बचाओ’ अभियान

जेएनयू छात्रसंघ ने मंगलवार को ‘कुलपति हटाओ-जेएनयू बचाओ’ अभियान का एलान किया। छात्रसंघ अध्यक्ष आईषी घोष ने कहा कि हॉस्टल फीस बढ़ोतरी के विरोध में तीन महीने से छात्र कक्षा छोड़कर सड़कों पर हैं, लेकिन कुलपति का रवैया बेहद हैरान करने वाला है। इसीलिए अब छात्रसंघ कुलपति को पद से हटाने का अभियान चलाएगा, ताकि जेएनयू को बचाया जा सके।

प्रो. चंद्रशेखर ने पद से दिया इस्तीफा
जेएनयू में रविवार को हुई हिंसा के बाद सरकार द्वारा गठित सांख्यिकी समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर सीपी चंद्रशेखर ने इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफ़ा देश के आर्थिक डाटा से जुड़ी एक बैठक से पहले आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें