पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आईसी घोष सभी जगह दिखाई दे रही हैं। इस कारण जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष को आरोपी बनाया गया है। सर्वर रूम में तोड़फोड़, सिक्योरिटी गार्ड के साथ धक्का-मुक्की की बात स्थानीय पूछताछ में सामने आई है, जबकि पेरियार हॉस्टल की पुलिस को वीडियो मिली है।
हालांकि वीडियो में हमलावरों के आगे चलती हुई दिखाई दे रही हैं, हालांकि उनके हाथ में डंडा व पत्थर आदि कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। एसआईटी के पुलिस अधिकारियों के अनुसार जेएनयू में वामपंथी व एबीवीपी से जुड़े गुटों ने एक-दूसरे पर हमला किया।
एबीवीपी के चार छात्र रजिस्ट्रेशन कराना चाहते थे, मगर जेएनयू छात्र संघ के पदाधिकारी करने नहीं दे रहे थे। इस बात पर चारों छात्रों पर हमला किया गया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आइशी घोष की अगुवाई में वामपंथी गुट से जुड़े छात्रों ने पेरियार हॉस्टल पर हमला किया। इसके बाद एबीवीपी के छात्रों ने साबरमती टी पाइंट पर शांति मार्च कर रहे और साबरमती हॉस्टल पर हमला किया था। पुलिस ने दोनों की गुटों के छात्रों को आरोपी बनाया है।