फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू हिंसा मामला: पेरियार हॉस्टल में हमलावरों को लीड कर थीं आइशी, लगे ये गंभीर आरोप

Mon, 13 Jan 2020 05:19 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

- सर्वर रूम में तोड़फोड़ के समय भी मौजदू थीं
- दोनों ग्रुप ने एक-दूसरे पर हमला किया
विज्ञापन
पत्रकारों से बात करतीं जेएनयूएसयू अध्यक्ष आइशी घोष - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेरियार हॉस्टल में हुई हिंसा के समय जेएनयू छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी घोष हमलावरों को लीड कर रही थीं। वह पेरियर हॉस्टल में हमलावरों के आगे चल रही थीं। इस समय भी कुछ हमलावरों ने चेहरे ढंके हुए थे। चेहरों पर रूमाल बांधा हुआ था।

विज्ञापन


ये खुलासा जेएनयू हिंसा की जांच कर रही एसआईटी की तफ्तीश में हुआ है। इस कारण दिल्ली पुलिस ने आइषी घोष को जेएनयू हिंसा मामले में आरोपी बनाया है। जेएनयू में दो गुटों के बीच झगड़ा हुआ और दोनों ने एक-दूसरे पर हमला किया।
 
अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आइशी घोष ने तीन व चार जनवरी को सर्वर रूप में तोड़फोड़ की। सिक्योरिटी गार्ड ने जब उनको रोका तो उनके साथ धक्का-मुक्का की गई। इसके बाद रजिस्ट्रेशन करा रहे चार छात्रों के साथ धक्का-मुक्की व मारपीट की गई।
विज्ञापन


इन छात्रों ने भी दिल्ली पुलिस को शिकायत दी है। इसके अलावा पांच जनवरी को जब पेरियर हॉस्टल में तोड़फोड़ व हिंसा हुई थी, उस समय जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष आइशी घोष हमलावरों के आगे चल रही थीं।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आईसी घोष सभी जगह दिखाई दे रही हैं। इस कारण जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष को आरोपी बनाया गया है। सर्वर रूम में तोड़फोड़, सिक्योरिटी गार्ड के साथ धक्का-मुक्की की बात स्थानीय पूछताछ में सामने आई है, जबकि पेरियार हॉस्टल की पुलिस को वीडियो मिली है।

हालांकि वीडियो में हमलावरों के आगे चलती हुई दिखाई दे रही हैं, हालांकि उनके हाथ में डंडा व पत्थर आदि कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। एसआईटी के पुलिस अधिकारियों के अनुसार जेएनयू में वामपंथी व एबीवीपी से जुड़े गुटों ने एक-दूसरे पर हमला किया।

एबीवीपी के चार छात्र रजिस्ट्रेशन कराना चाहते थे, मगर जेएनयू छात्र संघ के पदाधिकारी करने नहीं दे रहे थे। इस बात पर चारों छात्रों पर हमला किया गया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आइशी घोष की अगुवाई में वामपंथी गुट से जुड़े छात्रों ने पेरियार हॉस्टल पर हमला किया। इसके बाद एबीवीपी के छात्रों ने साबरमती टी पाइंट पर शांति मार्च कर रहे और साबरमती हॉस्टल पर हमला किया था। पुलिस ने दोनों की गुटों के छात्रों को आरोपी बनाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें