फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू पहुंची द्रमुक नेता कनिमोई, कहा- दिल छोटा मत कीजिए, हम छात्रों के लिए लड़ेंगे

Wed, 08 Jan 2020 03:54 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जेएनयू पहुंची कनीमोई - फोटो : ANI
विज्ञापन

वरिष्ठ द्रमुक नेता कनिमोई बुधवार को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय पहुंची और उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी छात्रों के लिए लड़ेगी। इस दौरान वह जेएनयू छात्रसंघ आईशी घोष समेत अन्य छात्रों से मिलीं और उनका हाल जाना।

विज्ञापन


गौरतलब है कि रविवार को जेएनयू में लाठी और लोहे की छड़ों से लैस नकाबपोश लोगों ने छात्रों और शिक्षकों पर हमला किया था। हमले में कम से कम 35 लोग घायल हुए थे।

कनिमोई साबरमती हॉस्टल पहुंची, जहां छात्रों ने उन्हें बताया कि विश्वविद्यालय के सुरक्षा गार्डों ने नकाबपोश लोगों को बड़े आराम से भीतर आने दिया और यह हमला निशाना बनाकर किया गया।
विज्ञापन


द्रमुक नेता ने हॉस्टल के कमरों को देखा और हैरानी जताई। वहां सामान बिखरा हुआ था और शीशे तथा फर्निचर टूटे पड़े थे। छात्रों ने कनिमोई को बताया कि हमलावर हॉस्टल की स्थिति के बारे में सबकुछ जानते थे। छात्रों ने विश्वविद्यालय के कुलपति एम जगदीश कुमार को हटाने की भी मांग की।

द्रमुक नेता ने कहा, ‘पूरा देश आपके साथ है। आप दिल छोटा मत कीजिए। कई लोगों ने इसकी निंदा की है, हम यह मुद्दा उठाएंगे। हम आपके लिए लड़ेंगे।’ उन्होंने जेएनयूएसयू की अध्यक्ष आइशी घोष से भी मुलाकात की।

वहीं, डीएमके नेता कनिमोई के जेएनयू में पहुंचने पर विश्वविद्यालय के वीसी एम जगदीश कुमार ने कहा कि कृपया हमारे विश्वविद्यालय का राजनीतिकरण न करें। हमें अकेला छोड़ दें और हमें अपना काम करने दें।




उन्होंने फीस बढ़ोतरी मामले पर कहा कि एक फंड बनाने के लिए हम अपने विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों से भी संपर्क कर सकते हैं ताकि वे ऐसे सभी छात्रों की मदद कर सकें जो समाज के गरीब तबके से आते हैं।
विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें