फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जेएनयू छात्र संघ कुलगुरु के पद पर बने रहने को लेकर कराएगा जनमत संग्रह

विज्ञापन
विज्ञापन
-रविवार रात को छात्र संघ ने निकाला विरोध मार्च, 10 को होगा जनमत संग्रह, 11 को परिणाम
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) कुलगुरु शांतिश्री डी पंडित की कथित जातिगत टिप्पणी को लेकर विरोध थमता नजर नहीं आ रहा है। जेएनयू छात्र संघ ने अब उनके कुलगुरु पद पर बने रहने के संबंध में जनमत संग्रह कराने का निर्णय लिया है। छात्र संघ कुलगुरु के इस्तीफे की मांग कर रहा है।

जेएनयू छात्र संघ के महासचिव सुनील यादव ने कहा कि जेएनयू छात्रों का जनमत संग्रह उनके कुलगुरु के पद पर बने रहने का भविष्य तय करेगा। इस संबंध में दस मार्च को जनमत संग्रह का आयोजन हो रहा है। जनमत संग्रह का परिणाम 11 मार्च को जारी होंगे। बता दें कि 26 फरवरी को जेएनयू छात्र ने यूजीसी रेगुलेशन 2026 को लागू करने, कुलगुरु के इस्तीफे, छात्र संघ के पदाधिकारियों का निष्कासन वापस लेने सहित अन्य मांगों को लेकर शिक्षा मंत्रालय तक मार्च का आह्वान किया था। लेकिन पुलिस ने छात्रों को मार्च नहीं निकालने दिया। इसको लेकर पुलिस और छात्रों के बीच झड़प भी हुई थी। जिसमें 14 छात्रों को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि बाद में कोर्ट ने छात्रों की रिहाई का आदेश जारी कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रविवार को जेएनयू छात्र संघ ने विरोध मार्च भी निकाला। यह मार्च साबरमती टी प्वाइंट से लेकर धरना स्थल तक आयोजित हुआ। छात्र संघ के महासचिव सुनील यादव ने कहा कि भले प्रशासन ने धरना स्थल से टेंट को उखाड़ दिया है। लेकिन दोबारा से टेंट लगाकर वहां पर विरोध दर्ज कराया जाएगा। छात्र संघ जेएनयू कुलगुरु के इस्तीफे की मांग पर अडिग है। साथ ही छात्र संघ पदाधिकारियों के निष्कासन वापस लेने की मांग को दोहराता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें