फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: लूट के विरोध पर मारे चाकू, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
-उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क जीरो पुश्ते की वारदात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में रविवार को मछली विक्रेता को चाकू मारकर लूटपाट की गई। वारदात के समय पीड़ित जवाहर मुखिया (38) मछली लेने के लिए गाजीपुर जा रहा था। इस बीच जीरो पुश्ता के पास बदमाशों ने उसे लूटपाट के लिए रोक लिया। आरोपी उसकी जेब से कैश निकालने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने जवाहर को चाकू मारकर भाग गए। पीड़ित पास की एक गली में बैठ गया। बाद में राहगीरों ने उसे नजदीकी जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित का बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जवाहर परिवार के साथ दूसरा पुश्ता, उस्मानपुर इलाके में रहता है। इसके परिवार में पत्नी व दो बच्चे हैं। जवाहर एरिया में मछली बेचता है। रोजाना सुबह के समय वह मछली खरीदने के लिए गाजीपुर मंडी जाता है। रविवार तड़के वह घर से मछली खरीदने के लिए निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें