- स्वतंत्र जांच की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आईआईटी बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की मौत को लेकर जेएनयू छात्रसंघ ने गंभीर सवाल उठाए हैं। जेएनयू छात्र संघ के अनुसार आईआईटी बॉम्बे में पिछले नौ महीनों में चार छात्रों की मौत हुई है। छात्रसंघ ने संस्थान के निदेशक और एक प्रोफेसर के इस्तीफे की मांग का समर्थन किया है।
छात्रसंघ ने साहिल की मौत की जांच के लिए स्वतंत्र जांच समिति गठित करने और उसमें छात्रों की अनिवार्य भागीदारी की मांग की है। साहिल के परिवार को मुआवजा देने की मांग भी की है।
जेएनयू छात्र संघ ने परीक्षा व अकादमिक समितियों में छात्रों का प्रतिनिधित्व, छात्र आत्महत्या रोकने के लिए टास्क फोर्स, शिक्षकों के लिए मानसिक स्वास्थ्य संवेदनशीलता कार्यशाला और छात्रों की शिकायतों के लिए गुमनाम ऑनलाइन पोर्टल बनाने जैसी मांगों का भी समर्थन किया है।