फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूख हड़ताल के छठे दिन जेएनयू छात्रसंघ नेता सौरभ अस्पताल में भर्ती

Tue, 03 May 2016 03:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सौरभ - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ के संयुक्त सचिव व एबीवीपी पदाधिकारी सौरभ शर्मा की भूख हड़ताल के छठे दिन हालत खराब होने पर उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


उधर, विवि परिसर में वामपंथी छात्रों के समर्थन में आइसा की एक दिन की सांकेतिक हड़ताल में जेएनयू शिक्षक यूनियन के साथ दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक यूनियन भी जुड़ गयी है। सौरभ के समर्थन में दिल्ली छात्र संघ यूनियन के पदाधिकारी भी कैंपस पहुंचे और हड़ताल में सहयोग दिया।

जेएनयू कैंपस में नौ फरवरी को देश विरोधी नारे मामले में विवि प्रबंधन द्वारा उच्च स्तरीय कमेटी की रिपोर्ट के आधार 21 छात्रों को सजा दी गयी है। विवि प्रबंधन के इसी फैसले का 20 वामपंथी छात्र और एक एबीवीपी पदाधिकारी सौरभ विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमर खालिद और अनिर्बान भी भूख हड़ताल पर

छह दिन से उनकी भूख हड़ताल जारी है। सोमवार सुबह सौरभ की तबीयत अधिक खराब हो गई, जिसके बाद जेएनयू हॉस्पिटल के डॉक्टरों की टीम उन्हें सफदरजंग ले गई। डॉक्टरों ने सौरभ के शरीर में ग्लूकोज की मात्रा अत्यधिक कम होने के चलते भर्ती कर लिया है। सौरभ के समर्थन के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की टीम जेएनयू पहुंची और भूख हड़ताल में सहयोग दिया।

उधर, कैंपस में उमर खालिद, अनिर्बान, चिंटू कुमारी, रामा नागा भी भूख हड़ताल पर हैं। वामपंथी छात्रों के समर्थन में सोमवार रात को आइसा की एक दिन की सांकेतिक हड़ताल शुरू हो गयी।

आइसा के समर्थन में कई विश्वविद्यालयों में एक दिन की भूख हड़ताल आयोजित की जा रही है, जिसमें अंबेडकर विश्वविद्यालय, हैदराबाद समेत अन्य शामिल हैं। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने डाक्टरों से सौरभ की तबीयत की रिपोर्ट भी मांगी है। इसके अलावा भूख हड़ताल पर बैठे अन्य छात्रों पर भी नजर रखी जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें