फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचडी पूरी करते ही बोले डॉ. उमर खालिद, मोदीजी हमने करदाता का हिसाब चुकता किया और आपने?

Wed, 15 May 2019 02:53 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
उमर खालिद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जेएनयू देशद्रोह मामले में आरोपी जेएनयू छात्र उमर खालिद ने अपनी पीएचडी की डिग्री पूरी कर ली है। इसके साथ ही वह डॉक्टर उमर खालिद बन गए हैं। अपनी पीएचडी पूरी होने की जानकारी उमर ने खुद ट्विटर अकाउंट पर दी।

विज्ञापन


उमर ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'मैंने सफलतापूर्व आज अपनी पीएचडी पूरी कर ली है। आखिर अब डॉक्टर उमर खालिद हो गया हूं। मोदी साहब, हमने तो टैक्सपेयर्स का हिसाब चुकता किया! और आपने? डॉक्टर संगीता दासगुप्ता, प्रोफेसर प्रभु महापात्रा और प्रोफेसर रोहन डिसूजा, जेएनयू समुदाय और वो सभी लोग जो पिछले कुछ वर्षों में मेरे लिए खड़े रहे उन सभी का दिल से धन्यवाद।'

विज्ञापन

गौरतलब है कि उमर खालिद, कन्हैया कुमार, अनिर्बान आदि जेएनयू के उन छात्रों में शामिल हैं जो 9 फरवरी 2016 को अफजल गुरू की बरसी पर एक कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए चर्चा में आए थे। यह वही कार्यक्रम है जिसमें कथित तौर पर कुछ लोगों ने देशद्रोह के नारे लगाए। इन छात्रों पर यह आरोप है कि इन्होंने इस कार्यक्रम के दौरान यह नारे लगाए थे।

विज्ञापन

इस वक्त देशद्रोह का यह मामला अदालत में चल रहा है। करीब तीन साल बाद 2019 में इस केस में चार्जशीट फाइल की गई। इस मामले में देशद्रोह की धारा जोड़ी जाए या नहीं इसके लिए अदालत ने दिल्ली सरकार को विचार करने का समय दिया हुआ है।

इस घटना के बाद से ही उमर खालिद और कन्हैया कुमार व अन्य छात्र मोदी सरकार से सवाल करते रहे हैं। अब जब उमर की पीएचडी पूरी हो गई तो उनका ट्वीट पर मोदी सरकार पर कटाक्ष ही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें