यही वजह है कि आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल लगातार वोट न बंटने की अपील कर आप को वोट देने की बात करते थे। उन्हें आस थी कि भाजपा से नाराज होकर मुस्लिम वोटर उन्हें ही वोट देगा लेकिन प्रियंका गांधी की रैली के बाद माना गया कि मुस्लिम वोटरों ने कांग्रेस को भी वोट दिया। यही वजह है कि अपनी जीत को लेकर आश्वस्त रहने वाली आम आदमी पार्टी अब एक तरह से अपना वोट कांग्रेस को जाने की बात कर रही है।