फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू छात्र नेता उमर खालिद पर हमला करने वाला शख्स सीसीटीवी में कैद, स्पेशल सेल को केस ट्रांसफर

Tue, 14 Aug 2018 04:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हमलावर - फोटो : ANI
विज्ञापन

जेएनयू छात्र नेता उमर खालिद पर सोमवार सुबह किसी अज्ञात शख्स ने जानलेवा हमला कर दिया था। हमलावर की तस्वीर दिल्ली के विठ्ठलभाई पटेल रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस संदिग्ध की तलाश में जुट गई है। वहीं आज दिल्ली पुलिस ने ये मामला स्पेशल सेल को ट्रांसफर कर दिया है।

Firing on JNU student #UmarKhalid: A CCTV grab of the suspect, caught yesterday on the CCTV camera installed at Vitthalbhai Patel Road. #Delhi pic.twitter.com/q2fvIqIEvw — ANI (@ANI) August 14, 2018

हत्या के प्रयास का मामला दर्ज, तीन हिरासत में

विज्ञापन

जेएनयू छात्र उमर खालिद पर हमला करने के मामले में पुलिस ने संसद मार्ग थाने में हत्या के प्रयास के अलावा आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया है। पुलिस की मानें तो मामले में अहम सुराग हाथ लगे हैं, इसके आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं आरोपी जो पिस्टल फेंककर फरार हुआ है वह 7.65 बोर की है। सूत्रों का कहना है कि गोली पिस्टल में फंसी हुई है। विशेषज्ञों की टीम जांच कर रही है कि गोली चली थी या नहीं।

नई दिल्ली जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि केस की गंभीरता को देखते हुए जिले के तीनों डीसीपी अलावा 4 एसीपी और 12 इंस्पेक्टर को जांच में लगाया गया है। करीब 60 पुलिसकर्मियों की टीम गुत्थी को सुलझाने में लगी हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से कुछ फुटेज प्राप्त कर ली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में अहम सुराग हाथ लगे हैं। लेकिन हमला करवाने के पीछे कौन शामिल हैं, पुलिस ने फिलहाल इसका खुलासा नहीं किया है।

ये भी पढें-उमर खालिद पर जानलेवा हमले के बाद अब शेहला रशीद को इस माफिया डॉन ने दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन

हमलावर एक या ज्यादा अभी खुलासा नहीं

umar khalid
अभी यह पूरी तरह साफ नहीं है कि हमले में एक शख्स था या ज्यादा लोग शामिल थे। हालांकि शुरुआती जांच में पुलिस मानकर चल रही है कि हमला करने वाला एक ही व्यक्ति था। उमर के कुछ साथियों ने दावा किया है कि हमलावर के साथ दो अन्य लोग भी मौजूद थे।

हमला करने वाले उमर को घूंसा मारकर गिरा दिया। बाद में उस पर गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन विरोध करने पर आरोपी भागने लगा। भागते समय बदमाश ने गोली चलाई।

घटना के बाद से डरे हुए हैं दुकानदार
क्लब के पास चाय वाले ने बताया कि वह 20 सालों से यहां काम कर रहा है, लेकिन कभी ऐसा नहीं हुआ। उसने पहली बार हंगामा और गोलियां चलने की आवाज सुनी। वहीं कुछ दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने केवल शोरशराबे की आवाज सुनी थी। कुछ दुकानदारों का दावा था कि गोली तो आरोपी ने चलाई थी, लेकिन गोली पिस्टल में ही फंसकर रह गई।

समर्थक छात्रों ने थाने के बाहर की नारेबाजी
हमले से नाराज उमर के समर्थक छात्रों ने संसद मार्ग थाने के बाहर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। यह लोग थाने के बाहर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। हालात को देखते हुए मौके पर पुलिस बल को बुला लिया। हालांकि कोई हंगामा नहीं हुआ, लेकिन छात्र काफी देर तक नारेबाजी करते रहे। अधिकारियों ने गिरफ्तारी का आश्वासन देकर छात्रों को शांत कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें