फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट लुक्स दिखाकर खुद को बताता था अविवाहित, प्रेमिका ने पत्नी संग मिलकर ऐसे दी सजा

Tue, 14 Aug 2018 02:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
love
विज्ञापन

शादीशुदा युवक को एक युवती से प्रेम करना भारी पड़ गया। युवती ने युवक की पत्नी को बुलाकर रंगे हाथ पुलिस को सौंप दिया। साथ ही दुष्कर्म करने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने पति को हवालात में डाल दिया। हालांकि कई घंटे तक चले हंगामे के बाद दंपती ने युवती से माफी मांगी तो मामला रफा-दफा हो गया।

विज्ञापन


सेक्टर-58 कोतवाल पंकज राय ने बताया कि दिल्ली निवासी एक युवक कंपनी में जाब करता है और कंपनी के काम से विदेश आना-जाना पड़ता है। रविवार को वह पत्नी से विदेश जाने के लिए कहकर निकला था।

मगर वह नोएडा सेक्टर-57 स्थित एक होटल में युवती के साथ आ गया। यहां पर युवती ने उसकी पत्नी को बुलाकर रंगे हाथ पकड़वा दिया। पत्नी ने जमकर पति की धुनाई की और प्रेमिका ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर हवालात में बंद कर दिया।
विज्ञापन


युवती ने आरोप लगाया कि शादीशुदा युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। मगर युवक की पत्नी के माफी मांगने पर और आरोपी द्वारा माफी मांगने के बाद युवती ने उसे माफ कर दिया। देर रात को कई घंटे हवालात में बिताने के बाद युवक को पुलिस ने छोड़ दिया और वह पत्नी के साथ दिल्ली चला गया।

विज्ञापन

क्या था मामला

girlfriend, boyfriend
दिल्ली निवासी युवक स्मार्ट होने के कारण अपने आप को अविवाहित बताता था। उसकी मुलाकात दिल्ली में एक युवती से करीब 6 माह पहले हुई थी। उसने युवती से दोस्ती की और शादी करने का आश्वासन भी दिया था।

मगर कुछ माह बाद युवती को आभास हो गया कि वह युवक शादी शुदा है। मगर युवक उसको शादी करने के लिए दबाव बनाने लगा। इस पर युवती ने युवक की पत्नी का नंबर तलाशा और उससे बात करके मीटिंग की।

जिसमें युवती ने महिला को बताया कि उसका पति उससे शादी करना चाहता है। इस पर महिला को विश्वास नहीं हुआ तो युवती ने उसे रविवार को नोएडा के एक होटल में बुलाया। जहां पर युवती ने शादीशुदा युवक की  पत्नी को भी बुला लिया और पूरा मामला सामने आ गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें