अभी यह पूरी तरह साफ नहीं है कि हमले में एक शख्स था या ज्यादा लोग शामिल थे। हालांकि शुरुआती जांच में पुलिस मानकर चल रही है कि हमला करने वाला एक ही व्यक्ति था। उमर के कुछ साथियों ने दावा किया है कि हमलावर के साथ दो अन्य लोग भी मौजूद थे।
हमला करने वाले उमर को घूंसा मारकर गिरा दिया। बाद में उस पर गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन विरोध करने पर आरोपी भागने लगा। भागते समय बदमाश ने गोली चलाई।
घटना के बाद से डरे हुए हैं दुकानदार
क्लब के पास चाय वाले ने बताया कि वह 20 सालों से यहां काम कर रहा है, लेकिन कभी ऐसा नहीं हुआ। उसने पहली बार हंगामा और गोलियां चलने की आवाज सुनी। वहीं कुछ दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने केवल शोरशराबे की आवाज सुनी थी। कुछ दुकानदारों का दावा था कि गोली तो आरोपी ने चलाई थी, लेकिन गोली पिस्टल में ही फंसकर रह गई।
समर्थक छात्रों ने थाने के बाहर की नारेबाजी
हमले से नाराज उमर के समर्थक छात्रों ने संसद मार्ग थाने के बाहर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। यह लोग थाने के बाहर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। हालात को देखते हुए मौके पर पुलिस बल को बुला लिया। हालांकि कोई हंगामा नहीं हुआ, लेकिन छात्र काफी देर तक नारेबाजी करते रहे। अधिकारियों ने गिरफ्तारी का आश्वासन देकर छात्रों को शांत कराया।