फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू में आठ छात्र सस्पेंड, दो पूर्व छात्रों के आने पर रोक

Wed, 28 Dec 2016 10:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
jnu - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रबंधन ने एकेडमिक काउंसिल की बैठक में बाधा डालने और हंगामा करने वाले आठ छात्रों को सस्पेंड कर दिया है। इसके अलावा दो पूर्व छात्रों के कैंपस में आने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


जेएनयू के शिक्षक काउंसिल बैठक में बाहरी छात्रों को एंट्री करवाने वाले करीब 20 शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की जा रही है। शिक्षकों का कहना है कि काउंसिल बैठक में बाहरी छात्र भी पहुंच रहे हैं, इसकी जांच होनी चाहिए।

बाहरी छात्रों की बैठक में एंट्री करवाने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई भी जरूरी है। उधर, विश्वविद्यालय की इस कार्रवाई पर छात्रसंघ ने आपत्ति दर्ज करवाई है। उनका कहना है कि काउंसिल बैठक में कुलपति द्वारा शिक्षकों की बात सुने बगैर फैसला सुनाने के बाद विरोध करने वाले छात्रों को विश्वविद्यालय ने सस्पेंड कर दिया है, जोकि गलत है। छात्रसंघ विश्व विद्यालय प्रबंधन की इस कार्रवाई का विरोध करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें