दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में पीएचडी के छात्र मुथुकृष्णन ने होली वाले दिन आत्महत्या कर ली। यह खबर जब उनके पिता के पास सलेम (आंध्र प्रदेश) पहुंची तो उन्हें जैसे विश्वास ही नहीं हो रहा।
रजनी क्रिश के नाम से मशहूर मुथुकृष्णन के पिता जीवानंदम का कहना है कि उनका बेटा आत्महत्या कर ही नहीं सकता। बल्कि वह तो परीक्षाओं के बाद घर आने वाला था।
सेलम में सिक्योरिटी वॉचमैन का काम करने वाले रजनी के पिता का कहना है कि दो दिन पहले ही उनकी बेटे से बात हुई थी। उसने कहा था कि उसके एग्जाम हैं उसके बाद वो घर आएगा।