मंगलवार की शाम दिल्ली पुलिस के 100 नंबर पर फोन आया। लड़की ने बताया कि वह जेएनयू की शोध छात्रा है और एक लड़का कई हफ्तों से उसका बलात्कार कर रहा है।
शिकायत मिलते ही महिला पुलिस के साथ पुलिस बल वहां पहुंचा। लड़की को सीधे एम्स ले जाया गया। मेडिकल जांच के बाद लड़की को काउंसलिंग के लिए भेज दिया गया। देश के जाने-माने विश्वविद्यालयों में से एक जेएनयू की इस छात्रा ने जो खुलासा किया वह चौंका देने वाला है।
25 वर्षीय शोध छात्रा ने अपने ही एक पूर्व साथी पर आरोप लगाया है कि उसने कई बार कैंपस के अंदर ही उससे बलात्कार किया। छात्रा का कहना है कि लड़का लगातार उसे धमकी देता था कि अगर उसने इस बात का खुलासा किया तो उसे गंभीर नतीजे भुगतने पड़ेंगे।
टीओआई के मुताबिक आरोपी ने छात्रा का मोबाइल क्लिप बना रखा था जिसे दिखा कर ही उसे ब्लैकमेल करता और मुंह बंद रखने की धमकी देता था।