फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू छात्र सुसाइड केसः पुलिस दर्ज करेगी आत्महत्या के लिए मजबूर करने की FIR

Wed, 15 Mar 2017 01:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जेएनयू छात्र सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजधानी के मुनिरका में जेएनयू के छात्र मुथू कृष्णन की कथित आत्महत्या में दिल्ली पुलिस, सुसाइड के लिए मजबूर करने के मामले में एफआईआर दर्ज करेगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मुनिरका विहार में रहने वाले दक्षिण कोरियाई दोस्त के घर पहुंचने से पहले मुथू कृष्णन ने किसी के साथ होली खेली थी।
विज्ञापन


मुनिरका विहार पहुंचने पर उससे चेहरा धोने के लिए कहा गया था। पुलिस शोधार्थी मुथू कृष्णन के मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है कि वह किस-किस से बात करता था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि छात्र ने 10 मार्च को जो पोस्ट किए थे उन्हें पुलिस ने रिकॉर्ड पर नहीं लिया है। इस बात की भी जांच की जा रही है कि जेएनयू छात्र अवसाद से पीड़ित था तो किस बात से परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेएनयू में किसी छात्र संगठन से संबंधित नहीं था मुथू कृष्णन

- फोटो : फेसबुक से
दक्षिण जिला डीसीपी ईश्वर सिंह ने दावा किया है कि मुथू कृष्णन जेएनयू में किसी छात्र संगठन से संबंधित नहीं था। जेएनयू में पिछले दिनों छात्रों ने जो आंदोलन हुआ था उसमें भी मुथू कृष्णन ने भाग नहीं लिया था।

इसके अलावा कैंपस में प्रदर्शन को लेकर जो दो एफआईआर हुई हैं उनमें भी मुथू का नाम नहीं है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारी ये बात जरूर मानते हैं कि छात्र कृष्णन ने 10 मार्च को जो पोस्ट किए थे और उसके बाद उसने 13 मार्च शाम को खुदकुशी की है।

इन तीनों दिनों की उसकी गतिविधियों से ही उसकी खुदकुशी के कारणों का पता लगेगा। इन तीन दिनों में वहां कहां गया, किससे मिला और किससे बात की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें