फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू देशविरोधी नारेबाजी केस: कन्हैया मामले में चार्जशीट पर 19 को सुनवाई

Tue, 15 Jan 2019 09:21 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जेएनयू में देशविरोधी नारेबाजी मामले में दिल्ली पुलिस के आरोपपत्र पर सुनवाई 19 जनवरी तक के लिए टल गई है। दरअसल, जज के अवकाश पर होने के कारण मंगलवार को मामले पर सुनवाई नहीं हो सकी। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने करीब तीन साल की जांच के बाद जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार, उमर खालिद और अनिर्बान भट्टाचार्य सहित दस आरोपियों के खिलाफ देशद्रोह व अन्य धाराओं में आरोपपत्र दाखिल किया है। 

आरोपपत्र पर मंगलवार को पटियाला हाउस कोर्ट के सीएमएम दीपक सेहरावत के समक्ष सुनवाई होनी थी, लेकिन उनके अवकाश पर होने के कारण अब सुनवाई 19 जनवरी को होगी। 
विज्ञापन


मामले में कन्हैया, उमर व अनिर्बान जमानत पर हैं। आरोपपत्र में सात कश्मीरी छात्रों मुजीब हुसैन, मुनीब हुसैन, आकिब हुसैन, रईस रसूल, बशारत अली, उमर गुल, खालिद बशीर भट्ट को भी नामजद किया गया है। 

यह मामला संसद हमले के दोषी अफजल गुरु की फांसी की बरसी पर जेएनयू कैंपस में 9 फरवरी, 2016 की रात आयोजित कार्यक्रम में कथित तौर पर देश विरोधी नारेबाजी से जुड़ा है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें