संस्कृत और फिजिकल साइंसेज में कुछ छात्रों ने दी परीक्षा:
स्कूल ऑफ संस्कृत और फिजिकल साइसेंज में सेमेस्टर परीक्षा हुई है। स्कूल ऑफ संस्कृत में तो छात्र सेमेस्टर परीक्षा देने पहुंचे। हालांकि स्कूल ऑफ फिजिकल साइंसेज में छात्रों की संख्या बेहद कम रही। जबकि अन्य स्कूल व सेंटर के बाहर आंदोलन व ताला लगा होने के चलते शिक्षक भी वापस लौट गए। कुल मिलाकर सेमेस्टर परीक्षा का बहिष्कार सफल रहा है।
एचआरडी आंदोलन समाप्त करवाने को छात्रसंघ से नहीं करेगा अब बात
सूत्रों के मुताबिक जेएनयू मामले में अब एचआरडी छात्रसंघ से कोई बात नहीं करेगा। मंत्रालय का काम छात्रों और विश्वविद्यालय प्रशासन में संवाद स्थापित करना था। इसमें थोड़ी बहुत सफलता मिली। मंत्रालय और छात्रसंघ के बीच करीब सात से अधिक बैठक हुई।
इसमें मंत्रालय ने छात्रों को आंदोलन समाप्त करने के लिए कई प्रस्ताव भी दिए, लेकिन आखिर में कोई नतीजा नहीं निकला। क्योंकि मंत्रालय की कोशिश के बाद भी छात्रसंघ से लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन कोई भी झुकने के लिए तैयार नहीं था। इसीलिए मंत्रालय ने फैसला लिया है कि अब इस मामले में कोई सहयोग नहीं होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन अब अपने तरीके से छात्रों से संवाद करते हुए अपनी दिक्कत को सुलझाए।