जेएनयू में अफजल गुरू के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान के पक्ष में नारे लगाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए नए वीडियो के संबंध में एबीवीपी कार्यकर्ता भास्कर ज्योति ने दिल्ली पुलिस की साइबर सेल को ऑनलाइन शिकायत दी है।
उन्होंने कहा है कि वीडियो से छेड़छाड़ की गई है। इस वीडियो में एबीवीपी के कुछ छात्र भीड़ में पाकिस्तान के पक्ष में नारे लगाते हुए दिख रहे हैं। हालांकि अपराध शाखा ने ऐसी किसी भी शिकायत से इनकार किया है।
एबीवीपी के मुताबिक, कांस्पेरेसी शीर्षक से सोशल मीडिया पर डाले गए वीडियो में एबीवीपी के छात्रों को पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए दिखाया जा रहा है।